Tuesday, July 17, 2012

हायकु

बौना सन्नाटा
चटके इश्तहार
फ़िल्म की रील
..........

टूटे कंगूरे
बूँदों से भरा थाल
शिव मंदिर
................

रात चांदनी
पोखर तले चांद
गुनती बाट
.................

पुरानी मिल
धूप लिखती किस्से
बिखरे शीशे
.................

अधूरी बात
काला दंतमंजन
उलझी भोर
...................