रजनीगन्धा

My Photo
Name: रजनी भार्गव
Location: Plainsboro, New Jersey, United States

किताबों में कुछ किस्से हैं, मेरी उम्र के कुछ गुज़रे हुए हिस्से हैं

Friday, March 30, 2007

लघु कण

मैं एक लघु शवेत बर्फ़ का कण हूँ,
सूरज से लेता हूँ अपना अस्तित्व,
थोड़ी देर जीता हूँ,
उसी में समा जाता हूँ.

मेरा जीवन,
विभाजित, उद्वेलित और सीमित है,
अथाह से अनन्त तक.
मैं जीवित हूँ,
स्रिष्टी से संचार तक,
बर्फ़ के कण से
पिघलती हुई बूँद तक.

________________